फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fellow doctor accused of exploiting woman on the pretext of marriage

Bijnor News: साथी चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का लगाया आरोप

Wed, 03 Jun 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fellow doctor accused of exploiting woman on the pretext of marriage
धामपुर। नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला चिकित्सक ने धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी एक चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि जब उसने चिकित्सक और उसकी मां से गर्भवती होने की बात बताई तो दोनों गर्भपात कराने को विवश कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के हबीबवाला अड्डे पर संचालित अस्पताल में वह चिकित्सक के पद पर कार्यरत है। लगभग तीन महीने पहले जब वह अस्पताल में अकेली थी तभी आरोपी चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने काफी विरोध किया लेकिन अस्पताल में और कोई नहीं था। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। यह झांसा देकर वह बार-बार उसे संबंध बनाता रहा। अब वह गर्भवती है। जब उसने गर्भवती होने की सूचना आरोपी व उसकी मां को दी तो दोनों ने उसे धमकाते हुए गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक पहले से ही शादीशुदा है और गैर समुदाय का है। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed