{"_id":"5efb77518ebc3e431171a04e","slug":"fee-for-collecting-money-on-bjp-city-president-bijnor-news-mrt48897114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगर अध्यक्ष पर रुपये ऐंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नगर अध्यक्ष पर रुपये ऐंठने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता के सीएमओ से रुपये लेने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि भाजपा के मंडल आदमपुर के उपाध्यक्ष ने भी नगर अध्यक्ष पर प्रताड़ित कर रुपये ऐंठने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर इस मामले की ऑडियो वायरल हो रही है। मंडल उपाध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं को शिकायत करने के साथ इस मामले मेें शपथ पत्र सौंपे हैं। नगर अध्यक्ष ने इन आरोपों को झूठा बताया है।
भाजपा के मंडल आदमपुर के उपाध्यक्ष रणजीत सैनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि नगर अध्यक्ष बिजनौर संजीव गुप्ता द्वारा उनको लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह फ्राड हैं और जेल जा चुके हैं। एक पत्रकार से उन्हें दुकान पर छापा मरवाने की धमकी भी दिलाई जा रही है। उनसे इसके बदले 50 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। वे एक पत्रकार को उनके पास लेकर आए और 24 हजार रुपये लेकर गए। बाकी 26 हजार रुपये बाद में देने को कहा। जब वे शिकायत लेकर जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के पास गए तो संजीव गुप्ता ने उनसे मारपीट की कोशिश की व जेल भिजवाने की धमकी दी। उन्हें एआरटीओ प्रशासन द्वारा जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। एआरटीओ द्वारा उनसे बदतमीजी भी कराई गई।
रणजीत सैनी ने बताया कि वह खुद एआरटीओ कार्यालय में धोखाधड़ी के एक मामले में जेल गया था। अब उसे पत्रकारों से झूठी खबरें छपवाने व जान से मरवाने की धमकी दिलाई जा रही है। मंगलवार को नगर अध्यक्ष व रणजीत सैनी की एक ऑडियो भी वायरल हुई, जिसमे रणजीत सैनी उन्हें पैसे देेने की बात कह रहा है। वहीं, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता का कहना है कि दो पक्षों में विवाद था। वे उसमें फैसला कराने गए थे। उसी फैसले के पैसे दिए जाने थे। उन पर लगे आरोप गलत हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वे मामले में जांच कराकर कुछ न कुछ कार्रवाई जरूर कराएंगे।