फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fed up with the taunts of friends, the girl committed suicide

Bijnor News: सहेलियों के तंज से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या,

Wed, 14 Jun 2023 02:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

- सोमवार की शाम गांवड़ी में किशोरी ने लगा ली थी फांसी
- तीन सहेलियों समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
Fed up with the taunts of friends, the girl committed suicide
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में सहेलियों के तंज से तंग आकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पड़ोस की रहने वाली तीन सहेलियों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी तीनों लड़कियां नाबालिग हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने गांवड़ी बुजुर्ग के रहने वाले फूल सिंह ने थाने में तहरीर सौंपी। जिसमें कहा कि वह अपनी पुत्रवधू के साथ खेत पर गए थे, जबकि उनकी पौत्री मनीषा (17) घर पर अकेली थी। वे खेत से घर लौटे तो मनीषा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, उसे फंदे से उतारकर चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाली किशोरी की तीन सहेलियों समेत बिट्टू तथा सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। बता दें कि मनीषा ने सोमवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी लगाने से पहले किशोरी ने अपनी डायरी में सहेलियों का नाम लिखते हुए अक्सर परेशान करने का जिक्र किया है। साथ ही मृतका के हाथ पर भी आरोपी लड़कियों और दो लड़कों के नाम लिखे मिले।


पुलिस ने बताया कि किसी से प्रेम संबंधों को लेकर आरोपी लड़कियां अक्सर टिप्पणी करती थीं। शहर कोतवाल ने बताया कि किशाेरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, इस मामले में पड़ोस की ही तीन लड़कियों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed