{"_id":"64a5baeda7f65d99e60c6625","slug":"fearing-arrest-harshit-went-to-jail-after-breaking-his-bail-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-6355-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गिरफ्तारी के डर से जमानत तुड़वाकर जेल पहुंच गया हर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गिरफ्तारी के डर से जमानत तुड़वाकर जेल पहुंच गया हर्षित
Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
- जेल पर हुई गोलीबारी और हत्या में सामने आया था नाम, ढूंढ रही थी पुलिस
- आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में तुड़वा ली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जेल के गेट पर गोलीबारी और हमलावर की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के डर से हर्षित चिकारा ने जमानत तुड़वा ली। वह आर्म्स एक्ट के पुराने केस में जमानत तुड़वाते हुए जेल चला गया। अब पुलिस उसके वारंट और रिमांड पर लेने पर की तैयारी में जुट गई है।
जिला कारागार के गेट पर तीस जून की देर शाम दो हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग कर दी थी जब राजन जमानत पर रिहा होकर बाहर निकला। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर जौना निवासी राजन पुत्र नरपाल भी फायरिंग के मामले में 13 जून को जेल आया था। जिसकी हत्या करने के इरादे से विशाल पंडित और रौनक जेल के गेट तक पहुंच गए थे। गोली लगने से एक हमलावर विशाल पंडित पुत्र दीपक शर्मा निवासी विशनपुरा थाना स्योहारा की मौत हो गई थी, जबकि रौनक पुत्र धर्मेंद्र निवासी हीमपुर दीपा को गिरफ्तार कर लिया था।
विशाल व रौनक के खिलाफ गैर इरादातन हत्या व जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की पड़ताल में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गढ़ी निवासी हर्षित चिकारा का नाम सामने आया। हर्षित ने हत्या करने के लिए विशाल व रौनक को भेजा था। अब नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस और एसओजी हर्षित को ढूंढ रही थी।
विज्ञापन
जिसने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को आर्म्स एक्ट के एक पुराने केस में जमानत तुड़वा ली और जेल चला गया। उसके जेल चले जाने के बाद ही पुलिस को भनक लगी। जिसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई के लिए सक्रिय हो गई। इसी क्रम में बुधवार को शहर कोतवाल जीत सिंह ने हर्षित का वारंट लेने के लिए कोर्ट प्रार्थनापत्र दिया। जेल में पूछताछ के बाद रिमांड पर लिया जा जाएगा। सीओ अनिल कुमार सिंह ने जमानत तुड़वाकर हर्षित के जेल चले जाने की पुष्टि की।