फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fear of Omicron, the speed of vaccination increased

ओमिक्रॉन का डर, बढ़ गई टीकाकरण की रफ्तार

Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fear of Omicron, the speed of vaccination increased
ओमिक्रॉन का डर, बढ़ गई टीकाकरण की रफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रशासन के प्रचार-प्रसार पर नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का डर भारी पड़ गया है। ओमिक्रॉन के डर से जनता ने टीकाकरण कराना शुरू कर दिया है। सामान्य दिनों के मुकाबले अब 50 प्रतिशत टीकाकरण अधिक हो रहा है। टीकाकरण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।
जिले में साढ़े 26 लाख लोगों का टीकाकरण होना है। टीकाकरण कराने के लिए शुरूआत में तो केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन जैैसे-जैसे दूसरी लहर शांत हुई तो लोगों का उत्साह भी फीका पड़ता चला गया। सामान्य दिनों में एक दिन में मुश्किल से 20 हजार लोगों का ही टीकाकरण हो पाता था और किसी दिन विशेष कैंप लगने पर यह आंकड़ा बढ़कर 30 हजार तक पहुंच जाता था। बाकी दिनों में विभाग को भी लोगों को केंद्रों पर लाने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे थे। दो लाख से अधिक ऐसे लोग हो गए थे जो दूसरी डोज लगने की ड्यू डेट निकलने के बाद भी टीकाकरण कराने के लिए नहीं आ रहे थे। लेकिन ओमिक्रॉन की आहट के बाद से जिलेवासी सतर्क हुए हैं और टीकाकरण कराने के लिए आ रहे हैं। पिछले तीन चार दिन से टीकाकरण 30 हजार से अधिक होने लगा है।
विज्ञापन

ब्लॉक टीकाकरण
बिजनौर शहर 911
चंदक 3121
हल्दौर 2729
धामपुर 3453
नहटौर 1936
स्योहारा 2909
कासमपुर गढ़ी 2212
किरतपुर 2058
नजीबाबाद 2263
जलीलपुर 3972
नूरपुर 2635
कोतवाली 4645
कुल 32844
नोट : टीकाकरण के आंकड़े नौ दिसंबर के हैं।
बढ़ी टीकाकरण की गति : डॉ. अशोक
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार टीकाकरण की गति बढ़ी है। अब पहले से ज्यादा लोग टीकाकरण कराने के लिए आ रहे हैं। काफी ऐसे लोग भी टीकाकरण करा रहे हैं जो ड्यू डेट निकलने के काफी बाद भी टीकाकरण नहीं करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed