फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fear of Guldar is scaring parents

अभिभावकों ने स्कूल की चाहरदीवारी बनवाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fear of Guldar is scaring parents
अभिभावकों को डरा रहा है गुलदार का डर
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। भोगपुर में पूर्व माध्यमिक स्कूल के छात्र प्रशांत को गुलदार के शिकार होने के बाद इलाके के चहारदीवारी रहित स्कूलों के अभिभावक हलाकान महसूस कर रहे हैं। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऐसे स्कूलों में चहारदीवारी कराने की मांग की है।
नजीबाबाद तहसील के भोगपुर गांव में 6 जनवरी को पूर्व माध्यमिक स्कूल के दोपहर भोजन के बाद विद्यार्थी भंडारा खाने निकल गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने छात्र प्रशांत को अपना निवाला बना लिया था। अब चहारदीवारी रहित व छोटी चहारदीवारी वाले स्कूल के अभिभावकों को सताने लगी है। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर नांदकार में प्राथमिक स्कूल गांव से कुछ फासले पर है। स्कूल के पास गन्ने का खेत होने और विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से अभिभावकों को बच्चों की चिंता सता रही है। ग्रामवासियों अनिल कुमार, मुनेश कुमार, संजीव कुमार, धर्मवीर, राजकुमार, महकार सिंह, बिंटू आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसी तरह पंचायत शेखपुर गढ़ू के दरियापुर में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी छोटी होने और आसपास कम आवासीय क्षेत्र होने से अभिभावक चिंतित है। वहीं, नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर राहतपुर से कुछ दूरी पर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और बड़िया में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बाउंड्रीवॉल छोटी होने से अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

जल्द बने विद्यालय की बाउंड्री
नजीबाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल का कहना है कि जल्द विद्यालय की चहारदीवारी कराई जाएगी। यह काम विद्यालय के कायाकल्प योजना के तहत पंचायत राज के माध्यम से कराई जाएगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छोटी बाउंड्री कीजांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, जलालाबाद क्षेत्र के गांव राजारामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी न होने और स्कूल परिसर में जलभराव होने से अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed