फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fear increased after getting sixth patient

चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई छह, दो हुए ठीक, क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त

Sat, 02 May 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fear increased after getting sixth patient
छठा मरीज मिलने के बाद बढ़ा डर
विज्ञापन

चांदपुर। कोरोना वायरस के छह संक्रमित अकेले चांदपुर के निकले हैं। इससे नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। इसे देखते हुए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।
जिले में कोरोना संक्रमण का पहला केस भी चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती का कानपुर में मिला था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मोहल्ला काजीजादगान, मंडी कोटला, नेहरू चौक को सील कर दिया था। उसके बाद गुजरात से आए मोहल्ला सरायरफी निवासी भी पॉजिटिव मिला था। 25 अप्रैल निजी चिकित्सक और फिर उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित मिली थी, जबकि शनिवार को आई रिपोर्ट में चिकित्सक का बेटा भी संक्रमित निकला। इसके अलावा एक और युवक चांदपुर का पॉजिटिव मिला। सीएचसी स्याऊ प्रभारी डा. केपी सिंह ने बताया कि कानुपर में मिला कोरोना संक्रमित और मोहल्ला शाहचंदन में मिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। उन दोनों को घर में ही क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए लोगों को अपने घरों में रहना होगा। प्रशासन कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगा हुआ है। किसी को भी परेशानी होने नहीं दी जाएगी। बस अपने घरों में रहकर प्रशासन का सहयोग करें। सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed