{"_id":"5fb569928ebc3e9bea14f5dc","slug":"fault-in-power-line-disrupted-supply-in-many-villages-nazibabad-news-mrt511535648","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन में फाल्ट से कई गांव में आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन में फाल्ट से कई गांव में आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। सौफतपुर बिजलीघर की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से करीब आधा दर्जन से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति दिन भर ठप रही। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
नांगलसोती के बरकातपुर स्थित 132 केवी उप संस्थान से सौफतपुर बिजलीघर को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बरकातपुर से सौफतपुर के बीच विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण सौफतपुर बिजलीघर ठप हो गया। जिससे गांव सौफतपुर, हरचंदपुर, चमरौला, मायापुरी, ढोलापुरी, महमसापुर, लालपुर मान आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार रात से ही विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण सिंचाई और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई। बुधवार दोपहर बाद तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सौफतपुर बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।