फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father murdered son: Two brothers died within 15 days

पिता ने की बेटे की हत्या: 15 दिन में दो भाइयों की मौत, अक्षय की गर्भवती पत्नी और मां बोलीं, दुनिया लुट गई

Mon, 11 Nov 2024 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

चतर सिंह जेल चला गया। उसके एक बेटे मोनू की 15 दिन पहले बीमार से मौत हो गई थी। एक बेटे को आज उसने खुद मार डाला। शराब के नशे में पूरा परिवार ही उजड़ गया। 

विज्ञापन
Father murdered son: Two brothers died within 15 days
अक्षय के हत्या के गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय दिल्ली में नौकरी करने के लिए घर से निकला। मगर घर के मोह में जिंदगी का सफर भी अधूरा रह गया। दरअसल अक्षय घर से गया जरूर था, मगर मेरठ से आगे नहीं बढ़ा और घर लौट आया। रात में घर आया तो पिता से विवाद हो गया। इसी विवाद में पिता ने ही चाकू घोंपकर अक्षय की हत्या कर दी।
विज्ञापन


 

Father murdered son: Two brothers died within 15 days
हत्यारोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार नशे की हालत में चतर सिंह ने बेटे की हत्या की है। हत्या करने के बाद उसका नशा काफूर हो गया। थाने पहुंचते ही उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और थाने में हाथ जोड़े खड़ा रहा। मगर उसकी करतूत को कानून माफ करने वाला नहीं था। जिसके चलते उसे जेल भेज दिया गया।
बताया गया कि मृतक अक्षय बेरोजगार था। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो जाती थी। अब नौकरी करने के लिए रविवार को अक्षय अपनी पत्नी चंद्रावती को संग लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जोकि मेरठ तक पहुंच गया। मगर मेरठ से दिल्ली जाने के बजाय वह न जाने क्यों बिजनौर लौट आया। रात में करीब साढ़े दस बजे वह घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों बाप बेटे में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Father murdered son: Two brothers died within 15 days
अक्षय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
11 महीना पहले ही हुई थी शादी, गर्भवती है पत्नी
अक्षय की शादी 11 महीने पहले हुई थी। अब उसकी पत्नी गर्भवती है। बताया गया कि प्रसव का समय भी नजदीक आ गया था। मगर पैदा होने वाली संतान का मुंह देखने से पहले ही अक्षय अपने पिता के हाथों ही जिंदगी खो बैठा।
 
विज्ञापन

Father murdered son: Two brothers died within 15 days
घर के बाहर बैठे रिश्तेदार और पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला
दो सप्ताह में दो बेटों की मौत से मां गमजदा 
बेटे अक्षय की हत्या करने वाले चतर सिंह का 20 वर्षीय बेटा मोनू टीबी से पीड़ित था। करीब दो सप्ताह पहले ही मोनू की टीबी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। एक बेटे की हत्या और दूसरे की बीमारी से मौत के कारण मां राजेश्वरी का रो रोकर बुरा हाल है।
 

ये है मामला 
बिजनौर में बैराज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में चतर सिंह का परिवार रहता है। जजी में चतर सिंह एक अधिवक्ता के मुंशी के रूप में काम करता है। रात में करीब साढ़े 11 बजे शराब के नशे में चतर सिंह की अपने बेटे अक्षय (26) से कहासुनी हो गई। बताया गया कि अक्षय भी नशे में था। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। तभी चतर सिंह ने अक्षय के सीने में चाकू घोंप दिया। अस्पताल में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed