बिजनौर: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत, दो घायल, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक पिता पुत्र की मौके पर ही मौत् हो गई जबकि एक युवक व महिला गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
जानकारी के अनुसार जनपद के स्योहारा में बुधवार सुबह रिश्तेदारी से घर वापस लौट रही महिला समेत चार बाइक सवारों को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि महिला व एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
पुलिस के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे को अंजाम देकर आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।