{"_id":"60b3d44e8ebc3e34e260772e","slug":"fasted-to-get-compensation-bijnor-news-mrt540563078","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा दिलाने के लिए उपवास रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा दिलाने के लिए उपवास रखा
विज्ञापन
मुआवजा दिलाने के लिए उपवास रखा
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने कोरोना मृत शिक्षकों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर तीन घंटे का उपवास रखा। वर्चुअल बैठक में मृत शिक्षकों के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा तथा आश्रितों को शिक्षक की नौकरी देने की मांग की गई है।
जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व समेत जिले के शिक्षकों ने सुबह 11 बजे से दो बजे तक उपवास रखा। वर्चुअल बैठक में कोरोना से मृत शिक्षकों के आश्रितों को कागज प्रपत्र के नाम पर परेशान करने के आरोप लगे। कहा अधिकारी अपना शिक्षक विरोधी रवैया बदले। आश्रितों को नियम शिथिल करके शिक्षक की नौकरी दी जाए।
जिला मंत्री रवींद्र कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण कालेज बंद हैं। वित्त विहीन शिक्षक आर्थिक संकट में है। शासन वित्त विहीन स्कूलों को विशेष आर्थिक पैकेज दे। शिक्षक नेता देवेंद्र बालियान ने संकट काल में शिक्षकों की मदद के लिए कोष बनाने की मांग की है। मनोज यादव, मोहित शर्मा, डा0 इंदरदीप सिंह, शाहिद अली प्रधानाचार्य, सियाराम रावत आदि काफी शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी तथा संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि संघ कोरोना से मृत शिक्षकों के परिवार के साथ है। आश्रितों को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मृत शिक्षकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।