फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers worried about hailstorm

ओलावृष्टि, बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

Sun, 23 Feb 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried about hailstorm
बिजनौर/हरेवली। हवा के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की सांसें अटका दी हैं। हरेवली क्षेत्र में करीब दस मिनट तक ओलावृष्टी हुई, हालांकि ओलावृष्टि तेज न होने व ओलों का साइज छोटा होने से बाकी फसलों को तो कम नुकसान होगा, लेकिन सरसों की फसल को ओलावृष्टि बहुत नुकसान पहुंचाएगी। ओलावृष्टि व हवा के झोंकों से ठंडक बढ़ गई। बिजनौर में भी झमाझम बारिश पड़ती रही।
विज्ञापन

रविवार को पूरा दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शाम को हवा के झोंकों के साथ काले आसमान में बादल छा गए। करीब साढ़े छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई। हरेवली क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। चने के साइज के ओले पड़ने से किसानों की सांसें अटक गई। करीब दस मिनट तक हल्की ओलावृष्टि होती रही। पिछले साल जिला मुख्यालय के आसपास हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल व आम का बौर पूरी तरह बर्बाद हो गए थे। दो दिन पहले महाशिवरात्रि पर पूरा दिन बारिश होने से फसलों की अच्छी सिंचाई हो चुकी थी। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

खेतों में इस समय सरसों की फसल तैयार है। ओलावृष्टि से सरसों की फसल को बहुत नुकसान होगा। इसके अलावा गेहूं, आलू व अन्य फसलों को भी नुकसान होगा। हरेवली क्षेत्र के किसान यशवीर सिंह, ओमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, सोमपाल सिंह आदि का कहना है कि फरवरी में अब होने वाली बारिश परेशानी का सबब बनेगी। किसान 15 फरवरी से खेतों में गन्ना बोना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार खेतों में बारिश की वजह से नमी होने से किसान गन्ना नहीं बो पा रहे हैं। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी तैैयार फसल भी बर्बाद हो जाती है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा के अनुसार ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed