फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will stage a sit-in protest at the PWD office from June 30 over alleged irregularities in road construction.

Bijnor News: सड़कों के निर्माण में धांधली, 30 जून से लोनिवि कार्यालय पर धरना देंगे किसान

Fri, 26 Jun 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers will stage a sit-in protest at the PWD office from June 30 over alleged irregularities in road construction.
नांगल सोती/नजीबाबाद। किसानों ने नांगल क्षेत्र की सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई का मुद्दा उठाया है। भाकियू टिकैत के किसानों ने 30 जून से लोनिवि कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया।
विज्ञापन

नांगल सोती क्षेत्र के गांव लालपुर मान में भाकियू टिकैत की बैठक हुई। प्रदेश सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मायापुरी से चमरौला, नगीना से हरेवली, किरतपुर से असगरपुर मार्ग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया। किसानों का कहना है नवनिर्मित मार्ग तेजी से ध्वस्त हो रहे हैं। बैठक में किसानों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नांगल क्षेत्र के कई गांव में किसानों से जन संपर्क कर सड़क निर्माण में अनियमितताओं के विरोध में लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद कार्यालय पर 30 जून से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, नरदेव सिंह, अबंरीश, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, मोहित, तुषार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed