फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will roar today in the collectorate regarding the price of sugarcane

बिजनौर: गन्ना मूल्य को लेकर कलक्ट्रेट में आज गरजेंगे किसान

Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers will roar today in the collectorate regarding the price of sugarcane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना मूल्य न बढ़ाने के विरोध में भाकियू के बैनर तले किसान मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन सफल बनाने के लिए संगठन की कई टीमों ने गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन के मुरादाबाद मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर, सदर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, पंकज सहरावत, नेपाल सिंह आदि के नेतृत्व में टीम ने ग्राम भवानीपुर, रायपुर वेरीसाल, रामजीवाला, गोपालपुर खोगजीपुर, नारायणपुर आदि गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर किसानों से भारी मात्रा में प्रदर्शन में कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।जिलेभर से ट्रैक्टर और गाड़ियों के काफिले की शक्ल में आंदोलन में शामिल होंगे। भ्रमण में युवा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ढाका, मुकीम अहमद, नरेंद्र चौहान, कामेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, रणवीर सिंह, सुखवीर सिंह, अशोक कुमार, सुजीत ढाका, अक्षत ढाका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में उठाई कई समस्याएं, बिजनौर पहुंचने का आह्वान
नगीना। नगीना गन्ना समिति प्रांगण में हुई भाकियू बैठक में हमलावर गुलदार को नरभक्षी घोषित करने, तैयबपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने व विद्युत विभाग द्वारा अवैध वसूली को रोकने की मांग की गई। बैठक में 21 फरवरी को बिजनौर में होने वाले भाकियू के प्रदर्शन में अधिकाधिक किसानों के भाग लेने की अपील की गई। दिग्विजय सिंह उर्फ बंटी को कोतवाली क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में प्रेम सिंह, चौधरी वीर सिंह डबास, अरशद, उमेश शर्मा, दिग्विजय सिंह, देवेंद्र, तेजपाल सिंह, मूलचंद ,जावेद, रणधीर, ओमप्रकाश सिंह, राजपाल सिंह, योगेंद्र कुमार व सुशील कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed