फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will not deposit electricity bills

बिजली के बिल जमा न करने का एलान

Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not deposit electricity bills
बिजली के बिल जमा न करने का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत कलक्ट्रेट में हुई। किसानों ने प्रशासन से पिछले सालों का विलंब भुगतान का ब्याज कराने की मांग की। साथ ही भुगतान न मिलने तक बिजली बिल जमा न करने का एलान किया गया।
किसान गन्ना समिति परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों को नलकूप के बिजली बिल जमा करने में छूट दी जा रही है। लेकिन जब किसान को भुगतान ही नहीं दिया जा रहा तो वह अपनी छूट का फायदा कैसे उठाएगा। कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी चीनी मिलों से 2012 से 2015 तक का विलंब भुगतान पर ब्याज का भुगतान नहीं कराया गया है। मिलों पर कई साल का बकाया ब्याज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और किसान पर बिजली का बिल केवल दो साल का बकाया होते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि सरकार दोहरी नीति पर काम कर रही है। किसानों के लिए अलग नियम बना रखे हैं और मिल मालिकों के लिए कुछ और। कहा कि किसानों का शत प्रतिशत भुगतान होने तक किसी भी किसान की आरसी नहीं कटनी चाहिए। तहसीलों में दाखिल खारिज के नाम पर किसानों से रिश्वत ली जा रही है। किसानों को खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी भी दो साल से नहीं मिली है। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, बिजली की जर्जर लाइनों को बदलवाने, लंबित पड़े विद्युत कनेक्शन आवेदन शीघ्र जारी करने, मनरेगा में कम से कम 200 दिन का रोजगार देने की मांग की। महापंचायत की अध्यक्षता राजपाल भगत, संचालन महिपाल तोमर ने किया। अंकुर चौधरी, राकेश कुमार, अचल शर्मा, विवेक चौहान, ओमराज राठी, उपेंद्र सिंह, गोविंद कुमार, वेदप्रकाश, हरगुलाल कश्यप, विपिन चौधरी, भीम सिंह, अंकित कुमार, भूपेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस करोड़ भुगतान के बाद धरना समाप्त
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का कलक्ट्रेट में दिया जा रहा धरना प्रशासन से वार्ता के बाद शाम चार बजे समाप्त हो गया। एसडीएम बृजेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह बिजनौर, चांदपुर, बिलाई, बरकातपुर चीनी मिलों के अफसरों के साथ धरने में पहुंचे। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि चारों चीनी मिलों ने 10.15 करोड़ का भुगतान दिया है। 32 करोड़ का भुगतान होली से पहले कराने की बात कही है। बाकी समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed