फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will get online membership in sugarcane committees

किसानों को गन्ना समितियों में मिलेगी ऑनलाइन सदस्यता

Tue, 24 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get online membership in sugarcane committees
किसानों को गन्ना समितियों में मिलेगी ऑनलाइन सदस्यता
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना समिति से जुड़ने के लिए किसानों को अब विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे। गन्ना विभाग द्वारा किसानों को ऑनलाइन सदस्यता प्रदान की जा रही है। इसके बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
अब तक किसानों को मैनुअली ही सदस्यता फार्म भरना पड़ता था। इसमें किसानों को राजस्व व गन्ना क्षेत्रफल संबंधित अभिलेखों को जमा करने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था और अफसरों के चक्कर काटने होते थे। अब गन्ना विभाग अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन सदस्यता ले सकता है। किसान को अपनी फोटो, बैंक खाते की पासबुक, राजस्व खतौनी, पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और गन्ना क्षेत्रफल के संबंध में घोषणा पत्र विभाग की वेबसाइट enquiry.caneup.in पर action नाम के ऑप्शन में जाकर new membership का विकल्प चुनेंगे। किसान वांछित सूचनाएं भरेगा और अपने अभिलेखों को अपलोड करेगा। इसके बाद ये जानकारी देने पर रसीद मिल जाएगी।
विज्ञापन

पंजीकरण के चार दिन के अंदर किसान को अपनी समिति में ये रसीद दिखाकर 221 रुपये का शुल्क जमा करके दूसरी रसीद मिल जाएगी। इसके बाद किसान का ब्यौरा समिति सचिव व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के लॉग इन पर दिखने लगेगा। किसान द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा किया जाएगा। सब कुछ सही मिलने पर किसान को समिति की सदस्यता मिल जाएगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार समिति का पहली बार सदस्य बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है। किसान जितनी जल्दी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे उतनी जल्दी उनके गन्ना क्षेत्रफल का सत्यापन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed