फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will agitate if action is taken on tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन करेंगे किसान

Tue, 04 Oct 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers will agitate if action is taken on tractor-trolley
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन करेंगे किसान
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन ने किसी भी किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने या जुर्माना लगाने का प्रयास किया तो ट्रैक्टरों से थानों को पाट दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

मंगलवार को उन्होंने कहा कि किसान का बगैर ट्रैक्टर-ट्रॉली के काम नहीं चलता। किसान को खेती कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की हर समय जरूरत है। ऐसे में प्रशासन की ओर से किसानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाम पर कार्रवाई हुई या फिर किसानों पर जुर्माना लगाने का प्रयास किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाकियू के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती के उपलक्ष्य में संगठन की ओर से गन्ना सोसायटी धामपुर में छह अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह को मनाने के बाद किसानों की पंचायत होगी। इस दौरान जिला महासचिव दुष्यंत राणा, सोनू चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत, संजीव कुमार आदि ने भी सरकार के आदेश की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed