{"_id":"5ff89c1e8ebc3e3340369b55","slug":"farmers-upset-due-to-lack-of-paddy-at-the-purchasing-center-bijnor-news-mrt51955982","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर धान तौल न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर धान तौल न होने से किसान परेशान
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर धान की तौल न होने से किसान परेशान
अफजलगढ़। धान क्रय केंद्रों पर बारदाना पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण धान तौल न किये से किसान परेशान है। किसानों की मांग पर भाकियू का प्रतिनिधिमंडल विभागीय अधिकारियों से मिला और समस्या का समाधान कराने की मांग की।
क्षेत्र के किसान रामकरण, अर्जुन सिंह, राकेश, चंद्रमणि, रामफल, किशन सिंह, चिरंजीलाल आदि का कहना है कि क्रय केंद्र स्थापित होने के दो माह बाद भी उनका धान नहीं तुल पाया है। धान घर पर रखा हुआ है। किसानों का कहना है कि शासन द्वारा धान क्रय केंद्रों पर 31 जनवरी तक तौल की बात कहे जाने के बावजूद पहले केंद्र बंद कर दिए गए। किसानों का आरोप है कि बारदाना न होने की समस्या के चलते तौल बंद पड़ी है।
शुक्रवार को भाकियू का प्रतिनिधिमंडल कादराबाद स्थित पीसीएफ के केंद्र पर पहुंचा वहां बारदाने की समस्या सामने आई। प्रतिनिधि मंडल के ब्लॉक उपाध्यक्ष मुखतार सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने एसएमआई अफजलगढ़ भूपेन्द्र सिंह तथा एमडी कादराबाद लवेश कुमार ने उन्हें उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा का कहना है कि शीघ्र मामले को संज्ञान में लेकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र सिंह, चौधरी बलजीत सिंह आदि रहे।