फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers uproar at Bhatiana Sugarcane Purchase Center

भटियाना गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers uproar at Bhatiana Sugarcane Purchase Center
भटियाना गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। चीनी मिल द्वारा 25 मई को गन्ना पेराई सत्र के समापन की घोषणा करने से किसानों में गन्ना डालने को लेकर अफरातफरी की स्थिति बन गई है। सोमवार को ग्राम भाटियाना गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने मिल अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि केंद्र पर तौल कराने के लिए गन्ने से लदे वाहनों की कतार लगी। पर चीनी मिल द्वारा केंद्र से गन्ने का उठान नहीं किया जा रहा है। किसानों के हंगामे को देख काफी देर तक तौल बंद रही।
गन्ना तौल कराने आए किसान वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार, हरिराज सिंह, तिर्वेंद्र कुमार, रमेश सिंह, सुधीर चौहान, त्रिलोक चंद, सुशील कुमार, राजीव कुमार, धीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विजयपाल सिंह, शिवेंद्र कुमार शर्मा, योगेंद्र शर्मा का कहना है कि पहले तो मिल ने उन्हें समय से पर्ची नहीं दी। अब तौल की कई पर्चियां उन्हें थमा दी। ऐसे में वे गन्ने की कटाई, छिलाई कर आपूर्ति एक दम से कैसे कर सकते हैं। यह मिल अधिकारियों का किसानों पर दबाव है। अभी खेतों में उनका काफी गन्ना खड़ा है। मिल ने बीस मई से सेंटरों को फ्री कर दिया था, तो सेंटरों से गन्ने के उठान की व्यवस्था को बेेहतर बनाना चाहिए था। सेंटर का प्लॉट खाली नहीं हो रहा है तो ऐसे में तौल नहीं हो सकती है। नहटौर क्षेत्र के और भी कई सेंटरों पर किसानों द्वारा हंगामा किया गया।
विज्ञापन

उधर गन्ना जीएम कुलदीप शर्मा का कहना है कि चीनी मिल की ओर से 24 मई को टोटल इंडेंट जारी कर दिया गया है। मिल की पेराई क्षमता 24 घंटे में 1.40 लाख क्विंटल की है। किसी किसान 18 क्विंटल की सेंटर की पर्ची है और उसके पास ज्यादा गन्ना है तो सीधे मिल गेट पर गन्ने की आपूर्ति करें। मिल से ऐसे किसानों से 18 क्विंटल की पर्ची पर सीधे 54 क्विंटल गन्ने की तौल कराने की व्यवस्था कर रखी है। मिल का यार्ड खाली है। किसान सीधे मिल गेट पर गन्ने की आपूर्ति कर लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed