फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers took out bike rally

राष्ट्रीय किसान यूनियन ने निकाली बाइक रैली, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out bike rally
किसानों ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। रैली नांगलसोती से शुरू होकर बिजनौर के पास माडर्न एरा स्कूल पहुंची। कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नांगलसोती क्षेत्र से बाइक रैली निकाली। किसान नेता महिपाल तोमर ने कहा कि आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने किसानों के हित में कार्य नहीं किया। उन्होंने किसानों के हित में कृषि आयोग का गठन करने, तीनों कृषि कानून वापस लेने, गन्ना का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने, चीनी मिल जल्द चालू करने, बारिश और नदियों के पानी से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा किसानों को देने आदि की मांग की। कार्यकर्ताओं की रैली नांगलसोती से शुरू होकर मंडावर-बिजनौर मार्ग होते हुए बिजनौर के पास माडर्न एरा स्कूल पहुंची। कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रीति जायसवाल, एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह को प्रधानमंत्री के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। रैली में जिलाध्यक्ष राजेश, भूदेव, विनीत चिकारा, चंद्रवीर सिंह, ईश्वर सिंह, सुधीर चाहल, नीटू सिंह, ललित चौहान, सुरेंद्र सिंह, जय कुमार, मांगेराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed