{"_id":"620005aa7a08f66d8a27d9cc","slug":"farmers-tied-the-destitute-cows-in-the-baratghar-bijnor-news-mrt576046893","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बरातघर में बांधा निराश्रित गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बरातघर में बांधा निराश्रित गोवंश
विज्ञापन

बिजनौर। खेतों में फसल उजाड़ रहे निराश्रित गोवंश को किसानों ने पकड़कर बरातघर में बंद करते हुए प्रदर्शन किया। ये आईटीआई कॉलेज में इन गोवंश को छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने गांव पहुंचकर इन्हें रोक दिया। एसडीएम की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में प्रशासन ने गोवंश को गोशाला भिजवाकर मामला शांत किया।
रविवार को गांव भरैरा में लोगों ने खेतों में घूूम रहे 35 निराश्रित गोवंश पकड़ लिए और पंचायत के बरात में लाकर बंद कर दिए। किसानों ने इन्हें आईटीआई कॉलेज में छोड़कर आने का ऐलान कर दिया। जिस पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक और सीओ कुलदीप गुप्ता मय पुलिस फोर्स के गांव पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार प्रशासन ने गोवंश को गाड़ी में भरकर गोशाला भिजवा दिया। जिस पर मामला शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के जिला सचिव दीपक तोमर, डैनी जटलान, नदीम, विकुल, राहुल, दीक्षांत, लवी, जुगल और मोनू आदि मौजूद रहे।