फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers surrounded the mining officer, there was a lot of bickering

Bijnor News: किसानों ने खनन अधिकारी को घेरा, खूब हुई नोकझोंक

Fri, 20 Oct 2023 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the mining officer, there was a lot of bickering
खनन माफियाओं पर मेहरबानी और किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को खनन कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। खनन माफियाओं पर मेहरबानी बरतने और किसानों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। अधिकारियों के संग किसानों कीनोकझोंक भी हुई। बाद में ट्रैक्टर छोड़ दिए जाने के आश्वासन पर शांत हुए।
सभाचंदपुर केशो गांव के रहने वाले किसान सतेंद्र की ट्रैक्टर ट्राली को उस वक्त पकड़ लिया गया था, जब वह अपने खेत से घर में इस्तेमाल के लिए मिट्टी लेकर आ रहा था। बीस दिन के बाद भी किसान के ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा नहीं गया, बार बार उसे टरकाया गया।
विज्ञापन

इसी के चलते शुक्रवार को दर्जनों किसान खनन कार्यालय में घुस गए। उन्होंने खनन अधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई। आरोप लगाया कि खनन माफियाओं पर नरमी बरती जा रही है, जबकि किसानों को ढूंढ ढूंढकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान खनन ऑफिस के गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए। उधर, खनन अधिकारी चुपके से कार्यालय से निकल गए।श्
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को शांत करने का प्रयास किया। किसानों ने तमाम गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि अवैध वसूली के चक्कर में ट्रैक्टर को नहीं छोड़ा जा रहा है। बाद में प्रशासन ने उक्त ट्रैक्टर को छोड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि किसानों को समझा दिया गया है कि मिट्टी के लिए ऑनलाइन माइनमित्रा पर निशुल्क अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed