फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' strike postponed after talks with administration

प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों का धरना स्थगित

Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers' strike postponed after talks with administration
प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों का धरना स्थगित
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की प्रशासन के साथ वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनी। जिले की सभी चीनी मिल दो नवंबर तक चलाने की बात कही गई। वार्ता के बाद किसानों ने बृहस्पतिवार को होने वाला आंदोलन स्थगित कर दिया है।

संगठन द्वारा 28 को कलक्ट्रेट में धरने का एलान किया गया था। प्रशासन ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने बताया कि मिल अब तक नहीं चली हैं। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। बारिश से किसानों को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि बिना बताए उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और फिर उनके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बिलाई चीनी मिल ने अब तक किसानों को भुगतान भी नहीं दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि पांच चीनी मिलों ने इंडेंट जारी कर दिया है। बाकी मिल दो नवंबर तक इंडेंट जारी कर देंगी। बिलाई मिल ने बुधवार को आठ करोड़ का भुगतान कर दिया है। बाकी भुगतान 15 नवंबर तक हो जाएगा। सभी धान केंद्रों पर तोल शुरू करा दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि किसी के भी खिलाफ बिजली चोरी के फर्जी मुकदमे नहीं होंगे। पहले दर्ज हो चुके मुकदमों की जांच होगी। इस दौरान राजपाल भगत, वेदपाल सिंह, नौबहार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed