फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' strike on sugarcane committee

भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति पर की नारेबाजी

Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers' strike on sugarcane committee
नजीबाबाद के गन्ना समिति कार्यालय पर धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
गन्ना समिति पर किसानों का धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना भुगतान न होने, गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी होने और मनमाने ढंग से किसानों की ऋण सीमा कम करने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर गन्ना समिति कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक को भी अपने साथ बैठाया।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महासचिव नरदेव सिंह के नेतृत्व में गन्ना समिति में कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत हुई। अवनीश कुमार ने कहा कि गन्ना समिति के अधिकारियों ने नियम विरुद्ध किसानों के पूरे बेसिक कोटे की सभी गन्ना पर्चियां 10वें पखवाड़े तक लगा दीं, जबकि सभी किसानों की अंत तक पर्चियां लगी हुईं हैं। उन्होंने समिति के अधिकारियों पर चीनी मिल गेट और गन्ना क्रय सेंटरों पर घटतौली करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति कार्यालय में अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मायापति यादव को भी अपने साथ बैठा लिया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सार्थक चावला को सौंपा। धरने में पूर्व मंडल सचिव अजय बालियान, जिला उपाध्यक्ष मदन चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष सरदार संदीप सिंह, जिला महासचिव युवा ललित तेलीपुरिया, विजय सिंह, सरदार बालवेंद्र, गुरमीत, नौबहर सिंह, ओमप्रकाश, हुकम सिंह, वीरेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed