फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers strike continues for the sixth day

Bijnor News: छठे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

Mon, 28 Nov 2022 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers strike continues for the sixth day
छठे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
विज्ञापन

किरतपुर। गांव चांडक तुर्क के मुख्य मार्ग को नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा अवरुद्ध किए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का छठे दिन भी धरना जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरने को समर्थन हासिल है।

किरतपुर में विद्युत उपखंड कार्यालय से गांव चांडक तुर्क जाने वाले मुख्य मार्ग पर एनएचएआई की ओर से किरतपुर का बाईपास बनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान मोहम्मद अजमईन का कहना है कि ग्रामीणों का उक्त रास्ता 100 से ज्यादा पुराना है। बाईपास निकलने से उक्त मार्ग अवरुद्ध हो गया है। रविवार की शाम भाकियू अराजनैतिक युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जब तक अंडरपास का निर्माणकार्य आरंभ नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। सोमवार को छठे दिन धरना की अध्यक्षता शमीम उर्फ मुन्ना ने की। अनिश्चितकालीन धरने पर भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत, ग्राम प्रधान मोहम्मद अजमईन, मनोज कुमार, रामस्वरूप सिंह, मोहम्मद दानिश, सचिन कुमार, मोहम्मद मोबीन, धन्नू सिंह, मोहम्मद इश्तियाक, सचिन कुमार, मोहम्मद रऊफ, शैलेंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed