{"_id":"611412498ebc3e7b9d464f72","slug":"farmers-strike-at-pnb-kotdwar-branch-nazibabad-news-mrt5514816167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी कोटद्वार शाखा पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी कोटद्वार शाखा पर किसानों का धरना
विज्ञापन
नजीबाबाद के पीएनबी में प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी कोटद्वार शाखा पर किसानों का धरना
नजीबाबाद। पीएनबी कोटद्वार रोड शाखा पर महिला बैंककर्मी द्वारा किसानों की पासबुक की एंट्री न करने का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने और बैंक अधिकारी द्वारा किसानों की बात न सुनने के विरोध में बैंक में धरना दिया।
पंजाब नेशनल बैंक कोटद्वार रोड शाखा पर किसान कमल सिंह, ऋषिपाल सिंह तथा अन्य किसान कृषि कार्ड से संबंधित बैंक खाते में एंट्री कराने गए थे। किसानों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिलाकर्मी ने किसानों को लाइन में लगाने के बावजूद एंट्री न करने से इंकार कर दिया। किसानों ने भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर को सूचना दी। बाबूराम तोमर का आरोप है कि बैंक पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी विक्रांत यादव ने किसानों के साथ अभद्रता की। एक बैंक अधिकारी पर भी किसानों की समस्या सुनने से इंकार करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए बैंक परिसर में धरना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही जाब्तागंज चौकी प्रभारी धीरज सिंह, सराय चौकी प्रभारी सतेंद्र पूनिया, प्रवीण तेवतिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने किसानों और बैंक कर्मचारियों से उनका पक्ष सुनकर दोनों पक्षों को समझाया। किसान नेता बाबूराम तोमर ने बैंक प्रबंधक जे टर्की को महिला बैंककर्मी और सीओ गजेंद्र पाल सिंह को ड्यूटी पर तैनात सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 16 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो किसान विरोध आंदोलन पर विवश होंगे।
विज्ञापन
उधर, बैंक प्रबंधक ने किसान नेताओं से वार्ता होने तथा स्टाफ को ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार रखने के निर्देश दिए। धरना प्रदर्शन में बाबूराम तोमर, नौबहार सिंह, शेख इसरार अहमद, मोहित, दिलावर सिंह, ध्यान सिंह आदि शामिल रहे।