फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers staged a sit-in protest against underweight

Bijnor News: घटतौली के विरोध में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest against underweight
बिजनौर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोकश​क्ति के कार्यकता्र। स्रोत संगठन - फोटो : सुभाष तिराहे पर शुक्रवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली व मिल कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व किसान कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इसके बाद किसानों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हर्ष चावला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि घटतौली रोकने के लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह जन आंदोलन करेंगे। धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, चौ. सतबीर सिंह, जग्गन अली, अजयपाल सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, मूला सिंह, प्रदीप राणा, मनोज कुमार, नीटू राणा, नौबहार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- किसानों की प्रमुख मांगें

जिले की सभी शुगर मिलों और क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जाए। मिल कर्मचारियों द्वारा किसानों से अभद्रता करने और झूठे मुकदमों में फंसाने का दबाव बनाने वालों खिलाफ कार्रवाई की जाए। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में प्रदूषण नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन होने पर भी कार्रवाई की मांग की। गन्ने के ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed