फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers staged a sit-in in protest against the beatings and lawsuits

मारपीट और मुकदमों के विरोध में किसानों ने दिया धरना

Thu, 01 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in in protest against the beatings and lawsuits
मारपीट और मुकदमों के विरोध में किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में जा रहे किसानों से मारपीट के विरोध में किसानों ने एसपी कार्यालय सहित जिले भर के थानों में धरना दिया। किसानों से मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। बाद में थाने में जाकर धरना दिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों पर हमला सरकार ने अपने गुंडों से कराया है। सरकार आए दिन नए नए षड्यंत्र करके किसानों के आंदोलन को बदनाम करना चाहती है। सरकार की ये मंशा कामयाब नहीं हुई तो उसने किसानों पर ही हमला शुरू करा दिया है। सरकार कुछ भी कर ले वह किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि साजिश के तहत किसानों पर हमले कराए जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट भी किसानों के खिलाफ ही दर्ज की जा रही है। किसानों के खिलाफ दर्ज झूठे मुुकदमे वापस नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, सुनील प्रधान, राकेश सिंह, अंकित, संदीप आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed