फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers sitting on indefinite dharna on Tehsil

तहसील पर बेमियादी धरने पर बैठे किसान

Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on indefinite dharna on Tehsil
तहसील पर बेमियादी धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू भानू ने नलकूपों पर लगे मीटर हटवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। प्रशासन द्वारा लोन की जमीन पर दाखिल खारिज मामले को लेकर किसानों और प्रशासन में मतभेद के चलते किसानों ने धरना अनिश्चितकालीन कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल प्रभारी चौ.राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौ.रोहिताश सिंह, जिला सचिव मो.रिहान, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन ठाकुर, सुखवेंद्र सिंह, कुलदीप मोर, कपिल ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में धरना दिया। धरनास्थल पर पहुंचीं तहसीलदार प्रीति सिंह ने किसानों से वार्ता की। किसानों ने लेखपालों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। किसानों द्वारा एक जमीन का दाखिल खारिज न किए जाने के मामले में राजस्व विभाग द्वारा लोन प्रकरण निस्तारित होने के बाद दाखिल खारिज की बात पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए धरने को बेमियादी धरने में परिवर्तित कर दिया। देर शाम तक जारी धरना प्रदर्शन में किसानों ने एसडीओ मलखान सिंह व विद्युत अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्याओं के साथ नलकूपों से मीटर हटवाने की मांग उठाई। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान कराने, आवारा पशुओं पर प्रतिबंध लगाने, 60 वर्ष से अधिक के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दिए जाने सहित कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया। धरना-प्रदर्शन में नफीस अहमद, अशोक कुमार, बाबूराम, दुष्यंत ठाकुर, सुनील कुमार, दीपक सैनी, वीरेंद्र सिंह, नूरजहां सहित अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed