फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers shouted slogans against the state government

किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers shouted slogans against the state government
किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के किसानों को बर्बाद कर दिया है। सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते किसान आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं। तहसील में आयोजित सभा में लांबा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल पर आए दिन बढ़ रहे रेट आसमान को छू रहे हैं। गन्ने का भाव महंगाई के हिसाब से नहीं दिया जा रहा हैं। प्रदेश का विकास ठप है। सड़कें बदहाल हैं। अक्तूबर माह में चीनी मिलें चल रही है। लेकिन 100 दिन में बदहाल सड़कों के गड्ढे भरने वाली सरकार ढाई साल बीतने के बाद भी उनकी मरम्मत नहीं करा सकी। सुभाष प्रधान ने कहा कि सरकार अपने स्वार्थों की पूर्ति करने में लगी है। इरशाद अहमद ने सरकार से गन्ने का भाव 500 रुपये मांगा। बैठक में रामकुमार, महेश कुमार, वीरेश्वर सिंह, मितान सिंह, मनोज कुमार, कृपाल सिंह, इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed