{"_id":"6206983e7861fd586943e791","slug":"farmers-should-unite-and-strengthen-bhakuyu-nazibabad-news-mrt5766472115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर भाकियू को मजबूत करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर भाकियू को मजबूत करें किसान
विज्ञापन
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में बैठक करते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
एकजुट होकर भाकियू को मजबूत करें किसान
नांगलसोती। भाकियू की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाकियू के मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के अधिकांश गांवों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई हैंडपंपों में अशुद्ध पानी निकल रहा है। शिकायत के बाद भी पेयजल की जांच नहीं की जाती।
दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों का उत्पीड़न संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कहा कि नांगलसोती का नांगल-चंदक मार्ग बदहाल है। शिकायत के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने और 14 दिन के भीतर किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर संगठन ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में नीतू चौधरी, बाबू खान, रोबिन, भोपाल सिंह, खुर्शीद अहमद, सुरेश कुमार, इरशाद अहमद, देव कुमार, नसीब आदि कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।