फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' ruckus on District Co-operative Bank

जिला सहकारी बैंक पर किसानों का हंगामा

Tue, 22 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers' ruckus on District Co-operative Bank
जिला सहकारी बैंक पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गन्ने का भुगतान न होने से परेशान किसानों ने जिला सहकारी बैंक नांगलसोती पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बैंक द्वारा जल्द भुगतान कराने की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को जिला सहकारी बैंक नांगलसोती पर पहुंचे और शाखा प्रबंधक से गन्ने के भुगतान के बारे में जानकारी की। शाखा प्रबंधक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराज किसानों ने बैंक पर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि अन्य बैंक 16 से 24 मार्च तक गन्ने का भुगतान छह दिन से कर रहे हैं, लेकिन जिला सहकारी बैंक द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। बैंक द्वारा भुगतान शुरू न किए जाने पर किसानों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उधर, शाखा प्रबंधक राजाराम गौतम का कहना है कि सर्वर में खराबी के चलते भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उन्होंने किसानों को जल्द ही बैंक से भुगतान शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान किसान हुकम सिंह, अजय कुमार, शुभम, प्रमोद कुमार, सत्यपाल सिंह, सोनू, काले, मनजीत, दिनेश कुमार, ज्ञान सिंह, नरदेव सिंह, अवनीश कुमार, ललित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed