{"_id":"618962e5a6e6d51f6e257a75","slug":"farmers-raised-many-demands-including-sugarcane-price-nazibabad-news-mrt564019812","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ना मूल्य सहित कई मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ना मूल्य सहित कई मांग उठाई
विज्ञापन
जीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने गन्ना मूल्य सहित कई मांग उठाई
नजीबाबाद। भाकियू भानु गुट के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कृषि कानून वापस लेने, गन्ना मूल्य सहित कई लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।
भाकियू भानु गुट के मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सैनी, राजपाल सिंह, विपिन कुमार, ठाकुर अमरदीप, चौधरी नंदराम के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनोज कुमार सिंह को किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। भाकियू भानु ने कृषि कानून तत्काल वापस लेने, शुरू किए गए पेराई सत्र में खरीदे जाने वाले गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने, कोविड-19 के दौरान किसानों के बच्चों की स्कूली फीस माफ किए जाने, अकाल मृत्यु होने पर किसानों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने सहित कई मांगें शामिल कीं। किसानों की ओर से ओवरलोड वाहनों का संचालन रोकने, गन्ना ढुलान से संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में अतर सिंह, अंकित कुमार, सुरेखा देवी, विजय शंकर पांडेय, धूम सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।