फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protested by gheraoing SE

किसानों ने एसई का घेराव कर किया प्रदर्शन, धरना

Sat, 05 Nov 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested by gheraoing SE
बिजनौर में आवास विकास में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता को अपने साथ धरने पर बैठाक? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। निजी नलकूपों पर लग रहे विद्युत मीटर व मीटर रीडिंग से बिल वसूलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को किसानों अधीक्षण अभियंता (एसई) का घेराव कर कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित किसानों ने दो टूक कहा कि यह कदम किसानों का उत्पीड़न है, संगठन इसका विरोध कर रहा है और करता रहेगा। बाद में संगठन की ओर से अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को अनेक किसान आवास-विकास स्थित कार्यालय पहुंचे, वहां उन्होंने निजी नलकूपों पर लगाए जाने वाले मीटरों व बिलिंग का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ, तो आंदोलित किसानों ने एसई को अपने बीच धरने पर बैठाया। जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाकर उसके आधार पर बिल वसूल रहे हैं। यह किसानों का उत्पीड़न है। वर्तमान में लाइनों में 180 से 220 वोल्टेज आ रहे हैं। लो-वोल्टेज में मीटर अधिक लोड दिखाकर ज्यादा भार की रीडिंग निकाल रहा है। यह गलत है, किसान इसे स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि मीटर के आधार पर जिन किसानों के कनेक्शन की भार में वृद्धि की गई है, वह गलत है। पहले भार ही स्वीकृत किए जाएं। धरने पर कई घंटों की जद्दोजहद के बाद किसान शांत हुए और संगठन की ओर से अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी यदि भार बढ़ाने व बिल वसूलने का मामला संज्ञान में आता है, तो भाकियू आंदोलन को मजबूर होगा। धरने पर चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, धर्मवीर सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, जय सिंह, नरदेव सिंह, मास्टर गिरीराज सिंह, अंकुर, धर्मेंद्र सिंह, सुनील प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटतौली को लेकर किया प्रदर्शन
भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने गन्ना समिति में बांकरपुर क्रय केंद्र पर घटतौली होने के विरोध में समिति पर प्रदर्शन किया। नेताओं व किसानों ने आरोप लगाया कि अफसरों की मिलीभगत से क्रय केंद्रों पर घटतौली हो रही है। जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि क्रय केंद्र व मिल गेटों पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं ऐसा मामला आता है, तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। बाद में किसान डीसीओ कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन डीसीओ बाहर होने के कारण मिल नहीं पाएं। किसान नेताओं ने फोन पर ही घटतौली की समस्या से डीसीओ को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed