फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest to make sugarcane weighing free in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद - गन्ना तौल फ्री करने के लिए किसानों ने दिया धरना

Sat, 06 May 2023 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest to make sugarcane weighing free in Najibabad
नजीबाबाद के चीनी मिल में धरना देते किसान।
- चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने किसानों को लिखित आश्वासन दिया
विज्ञापन

फोटो-06एनजेडबी02ए और 02बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल के गेट और क्रय केंद्रों पर तौल फ्री करने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर लिया। मिल के प्रधान प्रबंधक ने भाकियू अराजनैतिक को लिखित में आश्वासन दिया है।
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को किसान नजीबाबाद चीनी मिल पहुंचे। चौ. दिगंबर सिंह का कहना था कि पिछले कई दिनों से किसान बेसिक कोटा पूरा कराने और मिल गेट व क्रय केंद्रों पर तौल फ्री कराने की मांग करते आ रहे है, लेकिन चीनी मिल प्रशासन लगातार गन्ना खरीद को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है। किसानों के खेतों में बेसिक कोटे से अधिक गन्ना खड़ा है।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रशासन की ओर से कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर किसानों ने प्रशासनिक भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने शनिवार देर शाम किसानों को बेसिक कोटे का गन्ना खरीदने के बाद गन्ना तौल फ्री करने का लिखित आश्वासन दिया। जिससे बाद किसानों ने धरना समाप्त कर लिया। उधर, भाकियू नेता बाबूराम तोमर का कहना है कि चीनी मिल के जीएम पहले ही किसानों का पूरा गन्ना लेने के प्रति आश्वस्त कर चुके हैं। धरने पर सुनील कुमार, विजय सिंह, गोल्डी, सत्येंद्र सिंह, मोनेंद्र, इरफान, नवीन राजपूत, गजेंद्र सिंह, शुभम, जितेंद्र सिंह, नितिन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed