फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest, protest on 25th day

25वें दिन भी किसानों ने किया धरना, प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest, protest on 25th day
03ड्ड शेरकोट में जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
25वें दिन भी किसानों ने किया धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। शेरकोट में भाकियू कार्यकर्ताओं का अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पिछले 25वें दिन भी धरना जारी रहा। किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। 21 नवंबर को शेरकोट में महापंचायत करने का एलान किया।
तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किसानों की जमीन पर मार्ग का निर्माण तो शुरू कर दिया। लेकिन किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया। किसान 25 दिन से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा का कहना है कि शेरकोट में 21 नवंबर को सुबह 10 बजे महापंचायत होगी। प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह भी शामिल होंगे। कविराज सिंह का आरोप है कि भाजपा किसान विरोधी है। जो सरकार किसानों की नहीं है, आने वाले चुनाव में किसान भी उसके नहीं है।
विज्ञापन

धरने में बैठने वालों में रतिभान, कोमल, योगेंद्र, महेंद्रपाल सिंह, अंशु, पिंकी रानी, दीपांशु, गजेंद्र सिंह, रविंद्र, मनोज कुमार आदि रहे। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed