फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest in Tehsil

मांगों को लेकर तहसील में किसानों ने दिया धरना

Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Tehsil
चांदपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं के समाधान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ तहसील पहुंचकर धरना दिया। धरने पर एसडीएम व विद्युत निगम के अधिकारियों को घंटों तक साथ बैठाए रखा। किसानों ने एसडीएम मांगेराम चौहान के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए तहसील पर धरना दिया। किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्राली तहसील परिसर में लाकर खड़े कर दिए। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि नूरपुर में एक नई शुगर मिल का कार्य शुरू हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने अनाधिकृत रूप से उस पर आपत्तियां लगा दीं। किसान हित में लगी आपत्तियों को निस्तारित कर शीघ्र चीनी मिल का कार्य शुरू कराया जाए। इसके अलावा चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर रुके कार्य को शीघ्र पूरा कराने, गन्ना का बकाया भुगतान ब्याज सहित शीघ्र करानेे आदि की मांग की है। धरने पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, बाबूराम तोमर, लुधियान सिंह, सोनू सिंह, अशोक कुमार, राजेंद सिंह, हुकुम सिंह, रोहिताश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed