फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' protest continues at Bilai Sugar Mill

Bijnor News: बिलाई शुगर मिल पर किसानों का धरना जारी

Sat, 30 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues at Bilai Sugar Mill
बिजनौर, हल्दौर। गांव कड़ापुर, वाजिदपुर व बाटपुरा किसानों के गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं किए जाने पर बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरु किया है।
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को भाकियू टिकैत, भाकियू चढ़ूनी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, संयुक्त किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर बिलाई चीनी के मुख्य द्वार पर पहुंचे। मिल के मुख्य द्वार किसान घसीटा सिंह की मूर्ति व ठाकुर यशपाल सिंह के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित कर धरना शुरु किया गया। धरने पर पहुंचे किसान संगठनों द्वारा एक किसान संयुक्त मोर्चा टीम गठित की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी ने कहा कि किसानों ने कहा कि डीसीओ कार्यालय पर कुछ दिन पूर्व मिल के 26 कांटे नहीं लगाए जाने को लेकर शिकायती पत्र दिया था। लेकिन मिल ने कुछ किसानों को लालच देकर कांटे संचालित करा दिए। भाकियू चढ़ूनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि तीन गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं होने पर दो किसानों ने अपने गन्ने की फसल में आग लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह सोनू, संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, बाबूराम तोमर आदि ने कहा मिल को गन्ना नहीं दिया जाएगा। किसानों ने तीन गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने, 14 दिनों के भीतर भुगतान दिलाने, चालू सत्र का मूल्य घोषित कराए जाने आदि मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। मिल केन यार्ड पर अधिकांश किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने किसानों से शनिवार (आज) से मिल के गन्ना सेंटरों व मिल केन यार्ड बिल्कुल भी गन्ना नहीं लाने की अपील की। गठित संयुक्त किसान मोर्चा ने टीम ने किसानों की मांग पूरी नहीं होने तक बेमियादी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। मिल के धरने पर कुछ ट्रांसपोर्टर वाहन चालकों ने गन्ना नहीं लाने की घोषणा की है। धरने की अध्यक्षता बलराम सिंह व संचालन योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी ने किया। धरने में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, राकेश चौधरी, सुजान सिंह व संदीप सिंह चौधरी, छोटन सिंह, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बिलाई चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन के दौरान शासन, प्रशासनिक व मिल प्रशासनिक अधिकारी मिल के अंदर डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed