फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest at Sarkada power station

Bijnor News: किसानों का सरकड़ा बिजलीघर पर प्रदर्शन

Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Sarkada power station
धामपुर के गांव सरकड़ा के बिजलीघर पर प्रदर्शन के बाद एसडीओ स्योहारा को ज्ञापन सौपेते भाकियूकार्य
धामपुर। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिजली समस्याओं के निदान की मांग को लेकर सरकड़ा बिजली घर पर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन कर धरना दिया। चेताया कि जब तक समस्याओं का निदान नहीं होगा धरना जारी रहेगा। बाद में स्योहारा उपखंड के सहायक अभियंता किसानों के बीच पहुंचे। समस्याओं का निदान करने का भरोसा देकर धरना स्थगित कराया। कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल धामपुर को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकड़ा बिजली घर पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने देहात क्षेत्र को शेड्यूल के हिसाब से नियमित तौर पर 18 घंटे बिजली दिलाने, घरेलू बिजली के बिलों को तुरंत ठीक करने, नसीरपुर आंकड़ा पुल से बुआपुर नाथू, अजीतपुर दासी के बीच सड़क पर क्राॅस लाइन के तारों को ठीक कराने, अजीतपुर दासी गांव की बिजली आपूर्ति को नींदडू फीडर से जाेड़ने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, पूर्व तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उपमा चौहान, महेंद्रपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीराज सिंह, अमित कुमार, विजय जैन, कुमारी रूपम, प्रेमराज, नरदेव, इंद्रवीर सिंह, विजयपाल सिंह, निजामुद्दीन, योगेंद्र रिंकू, राठी, दौलत सिंह, जयदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed