{"_id":"616dc0e81610f023cd110fec","slug":"farmers-protest-at-maujmpur-railway-station-trains-affected-nazibabad-news-mrt5612234123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको अभियान
विज्ञापन
बिजनौर : नजीबाबाद क्षेत्र के मौअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन की निगरानी करते एसडीएम और स?
- फोटो : NAZIBABAD
मौजमपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन, ट्रेनें प्रभावित
नजीबाबाद/किरतपुर। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने नजीबाबाद-किरतपुर स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों पर ट्रेन रोकीं।
मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर किसानों ने रेल रोको आंदोलन के अंतर्गत धरना दिया। तड़के से हो रही भारी वर्षा के दौरान मौजमपुर रेलवे स्टेशन पर भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अरविंद राजपूत, सुनील प्रधान, समरपाल सिंह, दिनेश कुमार वशिष्ठ, गजेंद्र पाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद परमार, मुकेश कुमार, डॉ. रामअवतार, अजीत सिंह, नरदेव सिंह के नेतृत्व में किसानों ने लगभग 12 बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया।
एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। किसानों ने एडीएम वित्त प्रीति जायसवाल, एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानून वापस लेने, लखीमपुर घटना के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, लखीमपुर घटना के आरोपी गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने सहित कई मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन
नजीबाबाद सहित आसपास स्टेशन पर रोकीं गईं ट्रेन
नजीबाबाद/नगीना। किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने मौजमपुर रेलवे स्टेशन से पूर्व ही आसपास के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोके रखा। प्रयागराज से न्यू ऋषिकेश जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को आधा घंटा नगीना और करीब एक घंटा नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उधर इंटर सिटी एक्सप्रेस किरतपुर में, दिल्ली से कोटद्वार जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस बिजनौर स्टेशन पर रोकी गई। रेलवे ने ट्रेनों को ऐसे स्थानों पर रोका जहां पर यात्रियों को खाने-पीने की असुविधा न हो। नगीना रेलवे स्टेशन मास्टर का कहना है कि मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर ही दोनों नॉन स्टॉप ट्रेनों को नगीना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उधर सुरक्षा की दृष्टि से एसआई सुरजीत सिंह के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर लगे रहे।
नजीबाबाद के एसएस को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के जिलाध्यक्ष रंधावा सिंह, चौ.महफूज, दिनेश कुमार, फहीम के नेतृत्व में किसानों ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसएस जयपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में लखीमपुर घटना से संबद्ध मंत्री को पद से हटाने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, कृषि कानून वापस लेने सहित कई मांगें शामिल रहीं।
बारिश के बीच भाकियू कार्यकर्ता शामिल हुए आंदोलन में
धामपुर। बारिश के बीच धामपुर तहसील क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नजीबाबाद क्षेत्र के मौजमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने धामपुर में वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। केंद्र सरकार को उनकी बात माननी ही होगी। स्योहारा ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। दो सप्ताह बीतने के बाद भी यूपी और केंद्र सरकारें मौन हैं। नहटौर ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, लोकेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, विक्रम सिंह, दिनेश शेखावत, नितिन सिरोही, समर पाल सिंह, राकेश प्रधान, कविराज, सोनू कुमार, स्योहारा ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, अनुज बालियान, देवेंद्र कुमार, हरिराज सिंह आदि रहे। उधर, आरपीएफ प्रभारी विकल चौधरी ने कहा कि यहां पर कोई ट्रेन न तो रोकने का किसी ने प्रयास किया है और न ही किसी कारण खड़ी रहीं।

बिजनौर : नजीबाबाद के मौअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर वर्षा के दौरान प्लेटफार्म पर खड़े प्रदर्शनकारी ?- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में एसएस को ज्ञापन सौंपते किसान नेता रंधावा सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर : नजीबाबाद स्टेशन पर किसान आंदोलन के दौरान खड़ी ट्रेन।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मौअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर एडीएम और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते किसान।- फोटो : NAZIBABAD