{"_id":"63f3bc66d75fcb091306591e","slug":"farmers-protest-at-dfo-office-in-bijnor-bijnor-news-c-14-1-126236-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बिजनौर - डीएफओ कार्यालय पर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बिजनौर - डीएफओ कार्यालय पर किसानों ने दिया धरना
Tue, 21 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में डीएफओ से वार्ता करते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
- गुलदार पकड़ने में तेजी लाने और मुआवजे की फाइल भेजने पर शांत हुए किसान
फोटो 27
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में किसान डीएफओ कार्यालय पर पहुंचे। वहां कोई अधिकारी नहीं मिलने पर धरना देकर बैठ गए। शाम 5.30 बजे डीएफओ व किसानों के बीच वार्ता हुई। गुलदार पकड़ने में तेजी लाने और मुआवजे की फाइल भेजने पर किसान शांत हुए।
धरने पर चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि जनपद भर में गुलदार बड़ी संख्या में आतंक मचा रहे हैं, लेकिन वन विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहा है। शाम को लगभग 5:30 बजे डीएफओ अनिल कुमार ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की। जिसमें डीएफओ ने बताया कि घटनास्थल वाली जगह पर ड्रोन कैमरा तथा सीसीटीवी कैमरे लगाकर वन विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में गुलदार को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई। मृतका दीपिका निवासी किरतपुर तथा घायल टिकेंद्र निवासी जीतपुर पलड़ी तहसील नगीना के मुआवजे की फाइल बनाकर शासन को भेज दी गई है।
जंगली जानवरों के हमले से मारे गए पशुओं के मुआवजे 2021 से जो रुके हुए हैं सभी में रुपये की डिमांड शासन को भेज दी गई है। 21 फरवरी से गुलदार से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने को पम्फलेट तथा एलाउंसमेंट के माध्यम से वन विभाग की टीम गांव-गांव जागरूक कराने का काम करेगी। ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम भी बिजनौर बुला ली गई है। इस दौरान अतुल कुमार, नितेंद्र प्रधान, अंकित कुमार, आस मोहम्मद, तेजपाल सिंह, गौरव जिंगालाला, उदयवीर सिंह, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।