फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   farmers problems

किसानों को सभी दलों ने छला : वीएम सिंह

Thu, 26 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 26 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
farmers problems
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वीएम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के चांदपुुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि अब तक सभी राजनीतिक दलों ने किसानों को केवल छला है। उन्होंने  किसानों से जाति बिरादरी छोड़कर किसान बिरादरी के लिए  वोटिंग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अबकी बार किसानों की सरकार बनेगी। बुधवार को बिजनौर रोड स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार वीएम सिंह ने कहा कि भाजपा ने विदेशों में जमा भारतीयों के धन को देश में वापस लाकर देशवासियों के हिस्से में 15-15 लाख रुपये आने की बात कही थी। इसे प्रधानमंत्री तो पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में टिकट 3-4 करोड़ में बिकता है, यदि वही एकत्र रुपया बच्चों में बांटा जाए तो  देश के बच्चों के हिस्से में कम से         कम 5-5 लाख रुपए आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा खेती नहीं करना चाहता, क्योंकि खेती घाटे का सौदा हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कह रहे हैं कि 22 वर्ष में किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी, जबकि 4500 से पांच हजार तक बिकने वाले धान की कीमत 1200 से 1500 रुपये हो गई। किसान जमीन गिरवी रखकर बच्चों को पढ़ा रहा है और उसके बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बच्चों के लिए है। उन्होंने किसानों से किसान बनकर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 70 साल से सभी पार्टियों ने  केवल किसानों को छलने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि 22 साल से किसानों की लड़ाई लड़ते आ रहे सरदार वीएम सिंह ने पार्टी का गठन कर किसानों को राजनैतिक, आर्थिक रूप से प्रबल करने के लिए काम किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष हरि सिंह चौहान की अध्यक्षता व आदित्यवीर सिंह के संचालन में हुई सभा में कैलाश लांबा, धमेंद्र कुमार, खुर्शीद अंसारी, राजकुमार एडवोकेट, नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, महाशय कल्याण सिंह, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed