फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers power house raided

किसानों ने बिजलीघर पर धावा बोला

Tue, 03 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 03 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers power house raided
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के हरेवली में करीब 20 दिनों से बिजली कटौती से त्रस्त कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को हरेवली बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने बिजलीघर की आपूर्ति को ठप कर दिया।
विज्ञापन


सानों के गुस्से को देख जेई वहां से भाग गया। किसानों ने समस्या का समाधान होने तक आपूर्ति ठप रखने की चेतावनी दी। किसानों के आंदोलन के हरकत में आए एक्सईएन ओमपाल सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है।
विज्ञापन


वे जल्द किसानों की समस्या का निराकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव विनीपुर , भगवानपुुर , कठेर, किशनपुर, कोपा, खतरीवाला, रामजीवाला, उमरपुर, दोदराजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


रमूवाला के ग्रामीण शैलेंद्र कुमार, नूतन, ब्रह्पाल, छुट्टन सिंह, सोनू, शुभम कुमार, सुबोध कुमार, रामचंद्र सिंह, चरन सिंह, छोटेलाल, सचिन आदि के साथ बड़ी संख्या में किसान मंगलवार सुबह 10 बजे बिजलीघर पर धावा बोल दिया।

किसानों की समस्या थी कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम के अफसर उनकी समस्या का निराकरण नहीं कर रहे हैं। पिछले 20 दिन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। किसानोें ने समस्या का समाधान नहीं होता निकल देख बिजलीघर की आपूर्ति ठप कर दी। 

किसानों के गुस्से को भांप जेई वहां से भाग गया। किसानों ने जेई से फोन पर बात की, तो उसने बताया कि बिजनौर में है। इस पर किसानों ने जेई को बर्खास्त करने की मांग की।

किसानों ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक बिजलीघर की आपूर्ति किसी को जोड़ने नहीं देंगे। उधर, जेई सतीश राणा ने कहा कि सामान उपलब्ध नहीं होने कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।


खबर लिखे जाने तक निगम का कोई अफसर बिजलीघर पर धरना दे रहे किसानों के बीच में उनकी व्यथा सुनने नहीं पहुंचा था। इससे किसानों में अधिकारियों के रवैये को लेकर आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed