फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers paid tribute to the farmer messiah by offering sacrifices in Havan.

Bijnor News: किसानों ने हवन में आहुति देकर दी किसान मसीहा को श्रद्धांजलि दी

Fri, 06 Oct 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers paid tribute to the farmer messiah by offering sacrifices in Havan.
जिले भर में हुई सभाओं में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्ष को याद किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र टिकैत की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। चौधरी साहब के संघर्षों को याद किया गया। गन्ना समिति बिजनौर में किसानों की सेवा का संकल्प लिया गया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोनू ने अपने पैतृक गांव रवाना हैवत में हवन आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसडीएम चांदपुर रितु चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। संजीव चौधरी, प्रीतम सिंह, अमित देशवाल, मुकुल चौधरी, बीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, घसीटा सिंह, सूरज सिंह, अंकुर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह धनकड़ के यज्ञ मान्य और पंडित देवेंद्र कौशिक व पंडित सोमदत्त सिंह शर्मा की उपस्थिति में हवन का आयोजन किया। भाकियू मण्डल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, कोमन सिंह, डॉ. विजय चौधरी, संदीप चौधरी, ठाकुर हर्षवर्धन सिंह, सत्यपाल सिंह, मुनेंद्र काकरान, जय सिंह, धर्मेंद्र राणा, अभिषेक कुमार, रमेश शेखावत, शैलेंद्र चौहान, ब्रजवीर सिंह, कपिल कुमार, मनप्रीत संधू, सिमेंद्र चौधरी, धीरज कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिकैत की नीतियों में सिद्धांतों को पर चलने का संकल्प लिया
भाकियू अराजनैतिक के कैंप कार्यालय पर भी किसान नेता को श्रद्धांजलि दी गई। जिला चिकित्सालय और वृद्ध आश्रम गंज में फल वितरण किए गए। युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि चौधरी महेंद्र टिकैत युगपुरुष थे। उनकी नीतियों और सिद्धांतों से किसान नेता भटक चुके हैं। जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार बालियान, अंकित कुमार, गौरव कुमार, दीपक तोमर, डैनी चौधरी, भोपाल सिंह, विजय पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed