फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers of 21 centers sought purchase centers of other mills instead of Bilai

Bijnor News: 21 केंद्रों के किसानों ने बिलाई की जगह मांगा अन्य मिलों के क्रय केंद्र

Mon, 05 Jun 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers of 21 centers sought purchase centers of other mills instead of Bilai
- भाकियू अराजनैतिक के नेतृत्व किसानों ने डीसीओ को सौंपा प्रस्ताव
विज्ञापन

-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल के 21 क्रय केंद्रों के किसानों ने सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें बिलाई चीनी मिल की जगह अन्य मिलों को देने का प्रस्ताव सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं, तो अगले पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति नहीं की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसीओ कार्यालय पर पहुंचे। वहां डीसीओ को 21 गन्ना क्रय केंद्रों के किसानों ने प्रस्ताव दिए। जिनमें चंदनपुर ए और बी, खैराबाद, सैदाबाद, गंगाबाला, बरुकी बी, खरक बी, शाहपुर, सिकंदरी, छाछरी, चकगढ़ी के किसानों ने प्रस्ताव दिया। कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान नहीं, तो गन्ना भी बिलाई शुगर मिल नहीं देंगे। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि पिछले महीने 24 मई को भी बिलाई मिल के 13 क्रय केंद्रों को अन्य चीनी को देने का प्रस्ताव दिया गया था। 21 क्रय केंद्रों के किसानों ने सोमवार को फिर सौंपा।
विज्ञापन

प्रस्ताव देने वालों में भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार, नतेन्द्र सिंह, समर पाल सिंह, उदयवीर सिंह, अंकित, शंकर सिंह, शुभम बंटी, हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, राजवीर राहुल, उपेंद्र, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed