फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers locked the gate of the ranger office

Bijnor News: किसानों ने रेंजर कार्यालय के गेट पर डाला ताला

Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the gate of the ranger office
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के केहरीपुर स्थित कैंप कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के
अफजलगढ़/रेहड़। विभिन्न मांगों को लेकर वन विभाग के रेंजर कार्यालय पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं को देखकर कर्मचारियों ने गेट बंद कर लिए। इस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गेट पर बाहर से ताला लगा दिया और धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू के कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के केहरीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे। वनकर्मियों ने किसानों को कार्यालय परिसर में आने से रोकने के लिए मुख्य द्वार पर अंदर की ओर ताला लगा दिया। वन विभाग के रवैये से गुस्साए किसानों ने बंद किए मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर के खिलाफ मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। संगठन के तहसील अध्यक्ष सरदार दर्शन सिंह का कहना है कि समस्याओं के समाधान का ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष महल सिंह, सलविंदर सिंह, सुखदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, रंजीत सिंह, हरपाल सिंह, प्रेम कुमार, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रेंजर अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि न तो कोई ज्ञापन दिया गया न ही पूर्व में उन्हें कोई समस्या भी बताई गई है। अब यह धरना क्यों दे रहे हैं, यह पता नहीं। सरकारी कार्यालय को जबरन ताला लगाकर वाचर को जबरन बंदी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed