फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers issue raised in Lok Sabha

लोकसभा में उठाया किसानों का मुद्दा

Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers issue raised in Lok Sabha
लोकसभा में उठाया किसानों का मुद्दा
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने लोकसभा में किसानों को लॉकडाउन में हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए मुआवजे की मांग उठाई। वहीं जिले के विकास और सड़कों के निर्माण का मुद्दा भी उठाया।

सांसद मलूक नागर ने लोकसभा के 8वें सत्र के दूसरे चरण में कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण किसानों को उनकी फसलों, सब्जियों, फलों और दूध के नुकसान और बढ़ती महंगाई की भरपाई के लिए कोई ठोस नीति को लेकर ब्योरा मांगा था। जिस पर सरकार ने बताया है कि कृषि और संबंधित गतिविधियों के सुचारु रूप से संचालन को सुनिश्चित करने और मुद्रास्फीति का मुकाबला करने के लिए कई उपाय किए हैं। नए खरीद केंद्र खोलना, खराब होने वाले उत्पादों, कृषि और डेयरी उत्पादों को ले जाने के लिए किसान रेल और कृषि उड़ान की शुरुआत, मत्स्य पालन और डेयरी क्षेत्र के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार शामिल है। सांसद ने कहा कि देश में भगवान श्रीराम की तरह ही भगवान श्रीकृष्ण भी रहे हैं। हस्तिनापुर में वर्षों तक रहे हैं। वहां का इतिहास देश की विरासत है। वहां के लिए दिल्ली से सीधी सड़क (हाईवे) बनवाया जाए। जिसे गंगा के किनारे-किनारे सीधा देहरादून तक ले जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed