फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers gave application to rectify errors

त्रुटियां संशोधित कराने के लिए किसानों ने प्रार्थना पत्र दिए

Sun, 27 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers gave application to rectify errors
नगीना में गनीना विकास समिति में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों की समस्याएं सुनते अ? - फोटो : BIJNOR
नगीना। नगीना गन्ना समिति के प्रांगण में गन्ना विकास परिषद द्वारा आहूत गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले के शनिवार को पहले दिन त्रुटियां संशोधित कराने के लिए किसानों से प्रार्थना पत्र लिए गए। मेले का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने ऑनलाइन किया।
विज्ञापन

शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति नगीना के प्रांगण में दो दिवसीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले के पहले दिन ही सैकड़ों किसानों ने गन्ना सर्वेक्षण में आई त्रुटियों को निस्तारित कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि पहले दिन भूजोत संशोधन संबंधी 23 आवेदन, गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तन के 40, मिल गेट से गन्ना क्रय केंद्र स्थानांतरण के लिए 17, गन्ना पेड़ी व पौधा संशोधन के 156, गन्ना सट्टा वारिसान के लिए 11, गन्ना सट्टा में मोबाइल नंबर संशोधन के 88, बैंक खाता संबंधी 12 व बेसिक कोटा संशोधन के आठ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। एससीडीआई के अनुसार गन्ना कृषकों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना समिति के सचिव विनोद सिंह परमार ने एसएमएस द्वारा गन्ना पर्ची प्राप्त करने के लिए गन्ना सट्टा धारक प्रत्येक किसान का मोबाइल नंबर समिति में उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मेले में सोशल डिस्टेनसिंग के प्रति गन्ना किसानों को जागरूक किया गया व सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि यह मेला सोमवार को भी लगेगा। जो गन्ना कृषक गन्ना सट्टा संबंधी किसी समस्या को लेकर अपने क्षेत्र के गन्ना पर्येवेक्षक से समाधान पाने में संतुष्ट नही हो पा रहे है वह समिति सचिव व उनसे सीधे संपर्क कर सकते है। गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला में गन्ना पर्येवेक्षक अनिल यादव, सहदेव, हजारी सिंह, राजवीर सिंह, कपिल कुमार सिंह, अशोक कुमार, कावेंद्र सिंह व धर्मवीर सिंह आदि रहे।
समस्याओं के समाधान को लगेंगे काउंटर
बिजनौर। किसानों के गन्ना सट्टे से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गन्ना समितियों में शिकायत निस्तारण काउंटर लगाए जाएंगे। किसान यहां पर समस्या का समाधान करा सकते हैं।

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि बिजनौर समिति में 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक कैंप लगेगा। चांदपुर व नूरपुर में 28 सितंबर, धामपुर, अफजलगढ़, हल्दौर व स्योहारा में 28, 29 व 30 सितंबर, नजीबाबाद में 29 व 30 सितंबर, नगीना में 29 सितंबर, बुंदकी व चांदपुर समिति में 29, धामपुर व स्योहारा समिति में 30 सितंबर को काउंटर लगेगा। बरकातपुर समिति में एक अक्तूबर, बिलाई में तीन अक्तूबर को काउंटर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed