फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers fury over removal of sugarcane purchasing center

गन्ना क्रय केंद्र हटाने पर किसानों में रोष

Sun, 23 Oct 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers fury over removal of sugarcane purchasing center
गन्ना क्रय केंद्र हटाने पर किसानों में रोष
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव जाफराबाद के किसानों ने बैठक कर पूर्व में स्थापित गन्ना क्रय केंद्र को हटाने पर रोष व्यक्त करते हुए पुन: केन्द्र निर्धारित स्थान पर लगाए जाने की मांग की है।

बैठक में किसानों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से गन्ना क्रय केंद्र जाफराबाद में एक प्लाट में चल रहा था, जो इस वर्ष मिल अधिकारियों ने बिना किसी सूचना के वहां से हटाकर गांव के बाहर लगाया है, इससे किसानों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में किसानों ने एक पत्र जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर को भी भेजकर गन्ना सेंटर अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर लगाये जाने की मांग की है। साथ ही किसानों की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर गन्ना क्रय केंद्र वहां से हटाया जाता है तो किसान किसी भी क्रय केन्द्र पर गन्ने की आपूर्ति नहीं करेंगे। इस मौके पर बैठक में विशाल चौधरी, राम कुंवर सिंह, यशपाल सिंह, मो. अमजद, नूर मोहम्मद, यासीन, अब्दुल लतीफ, यामीन अली, नरपत सिंह, कमल सिंह, निवेंद्र सिंह, जय सिंह व गजराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed