फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers furious over the indecency of the station in-charge

थाना प्रभारी की अभद्रता पर भड़के किसान

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers furious over the indecency of the station in-charge
नांगलसोती के सौफतपुर बिजली घर पर किसानों की समस्या सुनते एसडीएम और सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
थाना प्रभारी की अभद्रता पर भड़के किसान
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। थाना प्रभारी की ओर से सौफतपुर बिजली घर पर धरना दे रहे किसानों से अभद्रता करने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। किसानों ने धरना स्थल पर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर लिया। ।
नांगलसोती के सौफतपुर बिजली घर पर भाकियू पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महासचिव नरदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में जर्जर विद्युत लाइन और फूंके हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर किसानों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। किसानों का कहना था कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइन है, जो शिकायत के बाद भी बदली नहीं जा रही। शनिवार को किसानों ने एसडीओ दीपक कुमार को धरना स्थल पर अपने बीच बैठाया था और जेई ध्रुव कुशवाहा को धरने पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। जेई के धरना स्थल पर नहीं आने से किसान शनिवार की रात भर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

रविवार को जेई ध्रुव कुशवाहा और एसडीओ दीपक कुमार नांगलसोती थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह के साथ धरना स्थल पहुंचे। किसानों का आरोप है कि धरना स्थल पर थानाध्यक्ष ने किसानों के साथ अभद्रता की और किसानों के खिलाफ मुकदमा लिखने की धमकी दी। सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर लिया। दूसरे दिन धरने पर युवा जिला महासचिव धर्मेंद्र राणा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, तपेंद्र, सुनील कुमार, भूरे, संजीव कुमार, तुषार, मोंटी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed